प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /माखन नगर कांग्रेस से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत सोहागपुर विधानसभा के माखन नगर ब्लॉक जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 9 के ग्राम ताल केसली से हुई कल गुरुवार 26 जनवरी को कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को संबोधित करते हुए नर्मदापुरम जिले के प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सभी को बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना होगा साथ ही आपसी मतभेद भुलाकर घर घर जाकर कांग्रेश को मजबूर करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेश के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर से कन्याकुमारी तक की पदयात्रा कर रहे हैं। कांग्रेसी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को भी अपने-अपने ब्लॉक में घर घर जाकर वर्तमान भाजपा सरकार की विफलताओं को बताना होगा। भाजपा शासन काल में महंगाई बेरोजगारी हर आदमी की समस्या है। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद प्रभारी संजय शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा भाई सुधीर पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पराजसिंह पटेल, माखन नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य एवं कार्यक्रम के संयोजक हाकम सिंह गुर्जर, जगदीश तिवारी, कैलाश पालीवाल, राजेंद्र महल, महेंद्र तिवारी, कुलदीप मिश्रा, मिलन डेरिया, अजीत शेट्टी एवं कई कांग्रेसी पदाधिकारियों ने घर घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में आम लोगों को बताया।कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत ताल केसली से इसलिए हुई, क्योंकि यह मध्य भारत के आजादी के बाद प्रथम विधायक स्वर्गीय लाला अर्जुन सिंह देहाती, एमएलए स्वतंत्र संग्राम सेनानी कट्टर कांग्रेसी भैया पटेल तथा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गुर्जर का गांव है। इसलिए इस गांव से कांग्रेस के हाथ से जोड़ो हाथ अभियान की शुरुआत की गई है।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने में जिला पंचायत हाकम सिंह गुर्जर उनकी समस्त टीम निर्दोश तिवारी, राजेश पटेल, गजेंद्र पटेल, रामनाथ पटेल, मुकेश मालवीय, उमेश तिवारी, प्रदीप शर्मा, महेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसियों की अहम भूमिका रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

