प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / जिला न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बसंत पंचमी पर्व एवं 74 वें गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में झंडा वंदन, प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश आलोक अवस्थी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश आलोक अवस्थी, विशेष न्यायाधीश जेपी सिंह, प्रधान कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश प्रियदर्शन शर्मा, प्रथम जिला न्यायाधीश सचिन शर्मा, तृतीय जिला न्यायाधीश श्रीमती आरती शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रितु वर्मा कटारिया, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के के थापक, सचिव मनोज कुमार जराठे ने की। कार्यक्रम में विधिक सेवा सचिव गौतम भट्ट, जिला न्यायाधीश हिमांशु कौशल, द्वितीय जिला न्यायाधीश के अतिरिक्त न्यायाधीश सिराज अली, जिला रजिस्ट्रार शिवचरण पटेल एवं अधिवक्ता मोहम्मद जाहिद, संजय दुबे, राजेंद्र मिश्रा, अनंत गौर, मनीष शर्मा, कामता प्रसाद यादव, रशीद खान, मुनेंद्र, सुनील मालवीय, श्री मीना रहे। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ अध्यक्ष जैनेंद्र मर्सकोले ने किया।कार्यक्रम में सचिव मनीष रघुवंशी एवं जिला नाजिर गोविंद सिंह इबने द्वारा न्यायालयों पर अलौकिक लाइटिंग व्यवस्था करवाई एवं कार्यक्रम में समस्त न्यायाधीश गण अधिवक्ता, न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी सभी उपस्थित रहे।

