शाहपुर। नगर में शुक्रवार को प्रजापति समाज द्वारा भव्य रूप में मनाई। समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि श्री यादे माता की जन्म जयंती जिला प्रजापति समाज कल्याण संघ ब्लॉक शाहपुर तहसील ग्राउंड में भव्य रूप में प्रजापति समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि यादे माता की जन्म जयंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिले से आए हुए लगभग 3000 समाजिक बंधुओं ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में भव्य शोभा यात्रा निकाली जो पतौवापुरा से निकलकर शाहपुर तहसील ग्राउंड में संपन्न हुई तत्पश्चात मंची कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैतूल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल उपस्थित रहे। जिनके द्वारा श्रीयादे माता की एवं भारत माता, महाराज दक्ष के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मंची कार्यक्रम प्रारंभ किया तथा उन्होंने समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए समाज की उपलब्धियां बताते हुए कहां प्रजापति समाज सदियों से अपनी कलाकृति मिट्टी से निर्मित अनेकानेक प्रकारों के बर्तन के लिए विख्यात है। अपने इस जातिगत धंधे को समाज के लोगों ने आज तक विरासत के रूप में संजो के रखा हुआ है।
जिले में पहली बार समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए उपस्थित सभी समाज बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए हमेशा समाज को सहयोग करने एवं साथ में खड़े रहने का संदेश दिया। जिला प्रजापति समाज कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने अपने उद्बोधन में समाज के लोगों को अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से एकजुट और संगठित होने, समाज में एक दूसरे को सहयोग करने, अपने जातिगत धंधे में छूट है उसके बारे में जानकारी दी साथ ही अपने पैतृक व्यवसाय में आ रही परेशानियों को लेकर और उसके निराकरण के लिए समाज का मार्गदर्शन किया। पारस जी प्रजापति द्वारा मायादे का जीवन दर्शन कराया गया। मंची कार्यक्रम में नन्हे बच्चों द्वारा कविताएं एवं श्लोक पाठ किया गया, कार्यक्रम में समाज में विवाह योग्य युवक युवती द्वारा परिचय भी दिया गया. मंच का संचालन जितेन्द्र जी प्रजापति द्वारा किया गया।
मंच पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रुप मे हेमंत खंडेलवाल जी जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति जी जिला सचिव बंसी लाल जी वरिष्ठ जुग लाल जी प्रजापति, रामकिशन जी ब्लॉक अध्यक्ष पूरन जी प्रजापति नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक जी, मनीष कुमरे जी, मातृशक्ति प्रमुख रजनी प्रजापति जी उपस्थित रहे।
जिला संघ के समस्त पदाधिकारी गण सभी ब्लाकों से ब्लॉक अध्यक्ष और जिले से उपस्थित समाज बंधु मातृशक्ति नन्हे बच्चो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की कार्यक्रम के अंत में रक्षा सचिव राहुल प्रजापति द्वारा उपस्थित सभी समाज बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।।

