प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 28 जनवरी को नर्मदापुरम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम 5:10 बजे केंद्रीय विद्यालय मैदान एसपीएम, नर्मदापुरम पहुंचेंगे और सेठानी घाट नर्मदापुरम में आयोजित मां नर्मदा जयंती महोत्सव के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात रात्रि 8:00 बजे नर्मदापुरम से बुधनी घाट , जिला सीहोर के लिए प्रस्थान करेंगे।

