प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार, अधीनस्थ न्यायालय एवं तहसील न्यायालयों में लंबित 25, सिविल एवं आपराधिक प्रकरणों का निराकरण अतिशीघ्र किए जाने के आदेश/ निर्देश दिए गए हैं। जिनसे अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, न्याय प्राप्त नहीं हो पा रहा है। उक्त निर्देश के विरोध में पूर्व में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसके फलस्वरुप जिला अधिवक्ता संघ द्वारा एक दिवस न्यायालयीन कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। आज शनिवार दिनांक 28/01/2023 को समस्त अधिवक्तागण न्यायालयीन कार्य से विरत रहेंगे।

