प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / पुण्य सलिला जीवन दायनी मां नर्मदा को प्रदूषण से बचाने के लिए आटे घी के दीपक श्रद्धालुओं को निशुल्क प्रदान किए जायेंगे। श्री मेकलसुता सेवा समिति “”आराध्या सेना””शनिवार को नर्मदा जयंती पर विवेकानंद नर्मदा तट (घोड़ा सपील घाट) सदर बाजार नर्मदापुरम पर शाम को आटे के दिया वितरण कार्यक्रम होगा। चौधरी ने बताया कि मेरी बेटियां आटे के दीपक बना रही हैं, श्रद्धालु लाभ प्रदान कर हमें अनुग्रहित करेंगे।

