प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आज शनिवार 28 जनवरी को मंगलवारा घाट आरती समिति द्वारा नर्मदा जयंती महोत्सव का आयोजन किया जायेगा । इसमें मुख्य कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे मां नर्मदा का जन्मोत्सव एवं अभिषेक कार्यक्रम एवं दोपहर में भंडारा कार्यक्रम, शाम को 5:00 बजे से नर्मदा जी का अभिषेक एवं महाआरती प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। आयोजक गण ने बताया कि समस्त क्षेत्रवासी की उपस्थिति में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा।

