प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / शासकीय कन्या महाविद्यालय में मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार खेलो इंडिया जागरूकता अभियान के अंतर्गत शतरंज खेल खेला गया। जिसमें महाविद्यालय की लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे एवं महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह द्वारा छात्राओं को खेलो इंडिया के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्राओं को खेलो में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।