प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / भारत विकास परिषद के तत्वाधान में नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर एक दिन पूर्व शांति कोठी दांगी घाट पर नर्मदा जी के किनारे वृक्षों पर 1000 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किए गए। साथ ही रेत के टापू पर दीपदान किया गया। इस अवसर पर मां नर्मदा के कटाव रोकने एवं स्वच्छता हेतु विशेष संदेश प्रसारित किए गए। विकास परिषद के अध्यक्ष डी एस दांगी, सचिव अमन दुबे, कोषाध्यक्ष उमंग अग्रवाल , पवन मित्तल, राजेश गौड़, पप्पू भदोरिया, मार्गदर्शक संतोष व्यास, वंदना शर्मा, उषा अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, दुर्गा भदोरिया, अमर ज्योति भदोरिया, ज्योति, सुनीता, रश्मि, भारती दांगी, रेखा राजपूत, मीणा तोमर, स्मिता तोमर आदि उपस्थित रहे।
पर्यावरण की शुद्धि, जल की स्वच्छता, वृक्षों की रक्षा, वायुमंडल की शुद्धता बनाने हेतु समाज को संदेश देकर निवेदन किया कि जल ही जीवन है। वृक्ष लगाओ और जीवन बचाओ वृक्षों की पूजा के पीछे आशय यह है वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं। पेड़ों से जीवन दायिनी ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाना चाहिए और उनकी देखभाल भी करना चाहिए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

