प्रदीप गुप्ता नर्मदापुरम/ जनपद पंचायत नर्मदापुरम के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे के द्वारा आज नर्मदा जयंती के कार्यक्रम में पधारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को जनपद सदस्यों की ओर से मांगपत्र दिया गया । मांगपत्र में 1994 में दिये गये समस्त अधिकारों को पुनः दिये जाने, जनपद क्षेत्र में कर्मचारी अधिकारियों के स्थानांतरण जनपद के अधिकरो में किये जाने एवंजनपद सदस्यों के मानेदय में वृद्धि सम्बंधित मांग की गई । मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र ही जनपद सदस्यों की समस्यों के समाधान का आस्वासन दिया है। श्री चौकसे के द्वारा ग्राम पंचायतों में सुदूर सड़क योजना को भी शीघ्र प्रारंभ करने की मांग भी रखी है।ज्ञातव्य हो की वर्तमान में सुदूर सड़क योजना ग्राम पंचायतों में नही चल रही है। जिससे कि ग्राम पंचायतों में एक टोले से दूसरे टोले एवं एक ग्राम से दूसरे ग्रामको जोड़ने के लिये ग्रेवल रोड़ बनाया जाता है।

