प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / जगद्गुरु भगवान ने द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा पर व्याख्यान प्रस्तुत किया, मानस मयंक भागवत भूषण अरविंद आचार्य जी महाराज जगद्गुरु रामभद्राचार्य के विशिष्ट कृपा पात्र हैं। उनके आग्रह पर पूज्य गुरुदेव भगवान नर्मदा पुरम दूसरी बार पधारे हैं । प्रथम बार भागवत कथा के लिए 2020 में जनवरी में आपका आगमन हुआ था एवं 3 वर्ष बाद इसी जनवरी में श्री राम कथा के माध्यम से गुरुदेव भगवान पधारे। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज आजीवन कुलाधिपति हैं एवं पद्म विभूषण विभूषित हैं। भारत सरकार के द्वारा उनके लाडले अखिल भारतीय व्यास संघ के अध्यक्ष अरविंद आचार्य के घर पर ही निवास रहा एवं गुरुदेव भगवान के मध्यप्रदेश के शिष्यों का आप प्रतिनिधित्व भी करते हैं। द्वादश ज्योतिर्लिंग भगवान राम दरबार कृष्ण दरबार लक्ष्मी नारायण हनुमान जी, नर्मदा मैया नवचंडी 51 शक्ति पीठ, शनि महाराज काल भैरव एवं अन्य सभी देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की। यह मंदिर नर्मदा पुरम जिले का सर्व श्रेष्ठ मंदिर है, पूरे विधि विधान से सभी तीर्थों का जल एवं सभी वैदिक परंपरागत प्रतिष्ठा यज्ञ को परिपूर्ण किया मुख्य यजमान श्रीमती रेखा जगदीश मालवीय ने सभी अतिथियों का आभार माना एवं ठाकुर जी मंदिर न्यास श्री सीताराम द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। श्रीमती सीमा राजेश चौरे ने गुरुदेव भगवान की पादुका का पूजन किया।

