प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / मां नर्मदा की पावन जयंती व नर्मदापुरम गौरव दिवस पर ग्वाल नर्मदा सेना सदस्यों के आह्वान पर ग्वाल समाज ग्वालटोली के मुखिया प्रमुखों, अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय संयोजक अगुवाई में सकल समाज जनों माताओं बहनों समाज की युवा तरुणाई ने आज सुबह ग्वाल घाट पर एकत्रित होकर समाज के पुरोहित भरत महाराज के सानिध्य में पूर्ण विधि-विधान से मां नर्मदा मैया जी का अभिषेक, पूजन-पाठ, आरती, नर्मदाष्टक, पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। साथ ही जगत कल्याणार्थ देश की खुशहाली, स्मृद्धि की प्रार्थना कर दूर दराज क्षेत्रों से ग्वाल घाट पर पधारे श्रद्धालु भक्तजनों को शुभकामनाएं दी। प्रसाद का वितरण किया गया। तदुपरांत ग्वाल नर्मदा सेना सदस्यों द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज के वरिष्ठ जनों मातृशक्ति सहित सामाजिक कार्यों में समाज को विशेष सहयोग करने वाले जगदीश यादव (जानकी लाज) पार्षद नरेंद्र पटेल (राजेश्वरी गार्डन), मोहन यादव (केसरिया गार्डन), दौलत यादव देवू (रामानंद गार्डन) वालों का तिलक कर पुष्पहार शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन संयोजक सुनील यादव के द्वारा दिया गया तत्पश्चात अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय संयोजक आर. के. हांस द्वारा आशीष वचन के साथ अखिल भारतीय ग्वाल समाज को नर्मदा जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। अंत में आभार अध्यक्ष सुनील यादव (पप्पू भैया) के द्वारा किया गया। इस सुअवसर पर ग्वाल समाज के मुखिया गण सहित सभी समाज- जन मातृशक्ति नर्मदा सेना के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

