प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / मॉं ललिता आश्राम पंटवटी परिसर हॉऊसिंग वोर्ड कॉलोनी में आचार्य पंडि़त अजय दुबे के सौजन्य से होने वाली श्री मद भागवत कथा जी का आयोजन होने जा रहा है। मॉं नर्मदा सहयोग संस्था ने शनिवार 28 जनवरी 2023 को प्रातः 11 बजे एल आई सी के पाल मीनाक्षी चौक में 108 श्री मद् भागवत मूल पाठ तथा भागवत कथा की मंगलमयी कलश यात्रा में सम्मिलित होने के लिए उपस्थित हुये और सभी ने संस्था की पोशाक वस्त्र धारण करके पधारें कलश यात्रा में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित किया एवं सभी 108 ब्राह्मण का पुष्पगुच्छ से स्वागत सम्मान किया। जिसमें संस्था के परम संरक्षक डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर, संरक्षक पंडि़त अनिल मिश्रा, संरक्षक आरती दत्ता , संरक्षक सफलता तिवारी, संरक्षक सत्येन्द्र फौजदार अध्यक्ष नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे , अशोक श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, शैल शर्मा, आशा बाजपेयी, सुषमा गुप्ता, शीला मिश्रा , वंदना शर्मा , उषा अग्रवाल, अल्पना सक्सेना, ममता कुशवाहा, अनामिका वर्मा , रिया मखिजा आदि उपस्थित थी।

