प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / शनिवार दिनांक 28/01/2023 को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में टी वी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रजिस्टर्ड निक्षय मित्रो द्वारा इस माह भी मरीजों को 15 किट वितरित किए। जिसमे पोषक आहार दलिया, चना दाल,चना रोस्ट, फल्ली दाना, आटा, तुअर दाल आदि। इस अवसर पर निक्षय मित्र चंद्रगोपाल मलैया, मुकेश श्रीवास्तव, उदित द्विवेदी, हेमंत चौधरी, अनिल अग्रवाल, गौरव सेठ, नरेंद्र गोयल, प्रशांत द्विवेदी, चिकित्सालय से सी एम एच ओ डॉ. दिनेश दहलवार, डॉ. सुधीर विजय वर्गीय सी एस, जिला क्षय अधिकारी डा प्रियंका दुबे, डॉ. संजय पुरोहित, डॉ. ओसीन जैन, डॉ. सुनील जैन, विशेष दुबे, रेडक्रॉस से शेर सिंह बड़कुर एवं अन्य टी वी वार्ड के स्टाफ उपस्थित रहे। पोषण आहार प्रति माह दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीवी मुक्त भारत अभियान स्वास्थ मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें समाज की भूमिका में निक्षय मित्रों का सहयोग अपेक्षित है और भी कोई निक्षय मित्र के रूप में टीवी से पीड़ित मरीज की सेवा में पोषण आहार देना चाहे जिला क्षय विभाग से संपर्क कर दे सकते है।

