प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / मां नर्मदा जयंती पर शनिवार दिनांक 28/1/2023 को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के तत्वाधान में न्यास कॉलोनी स्थित गुरु गोविंद सिंह पार्क में आर टी ओ विभाग की टीम द्वारा पार्क की सफाई, रंग-रोगन, सौंदर्यकरण के पश्चात पौधा रोपण का कार्य कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर आर टी ओ विभाग से सुनील मुदगल, गोलू पटेल, उदयभान, राकेश, राजेश्वरी के साथ समस्त वार्ड वासी शामिल रहे।

