प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम / मां नर्मदा नदी के पर बसे शहर के नाम परिवर्तन के लिए बरसों से जनता की आवाज उठ रही थी। जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले वर्ष नर्मदा जयंती के अवसर पर शहर का नाम होशंगाबाद से बदलकर नर्मदा पुरम करने का एलान किया। लगभग 1 साल बीतने के बाद भी रेलवे स्टेशन का नाम नहीं बदला था। जिसे लेकर कई बार असमंजस की स्थिति भी पैदा हो जाती थी। 1 साल बाद नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर ही रेलवे स्टेशन पर नर्मदापुरम के बोर्ड लगाए गए। क्योंकि रेलवे विभाग सेंट्रल रेलवे के आदेश के बाद ही नाम बदल पाया है। अब रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली टिकटों पर होशंगाबाद की जगह नर्मदापुरम लिखा हैं।

