प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(सीहोर) आनंद उत्सव कार्यक्रम के तहत आनंद विभाग द्वारा जिले भर में सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए परंपरागत खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आनंद उत्सव 2023 के साथ खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2022 अंतर्गत बीएसआई गाउंड सीहोर में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 से 29 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इसमे जिले की 9 टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में 29 जनवरी को बीएसआई ग्राउण्ड में प्रात: 9 बजे से आष्टा तथा जिला प्रशासन के बीच मैच खेला जाएगा। आनंद उत्सव कार्यक्रम के तहत 29 जनवरी को स्थानीय टाउन हाल में प्रातः 10:00 बजे से अनेक सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आनंद उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य तथा खेलकूद अंतर्गत रस्साकशी, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ तथा 3 टॉग दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आनंद उत्सव में सहभागिता के लिए कक्षा 9 से 12 वीं तक के समस्त छात्र-छात्राओं को प्रभारी शिक्षकों के साथ टाउन हॉल में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 11:00 से 12:00 बजे तक प्रतिभागियों का पंजीयन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुरुष एवं महिला वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता 12:00 बजे से कुर्सी दौड़ 12:30 बजे से, चम्मच दौड़ 1:00 बजे से, बौरा दौड़ प्रतियोगिता 1:30 बजे से आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल गायन प्रतियोगिता 2:00 बजे से, एकल नृत्य 2:30 बजे से, समूह नृत्य 3:00 बजे से तथा वादन प्रतियोगिता 3:30 बजे से आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को शाम 4:00 से 5:00 बजे तक पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

