प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण रविवार सुबह जिले के सभी बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनमानस के साथ सुनी। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि निस्वार्थ भावना से काम करने वालों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। गणतंत्र के मजबूत करने के लिए हमेशा हमारा प्रयास निरंतर चलते रहना चाहिए। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र भारत एवं समाज के रग-रग में और संस्कृति में बसा है। हमारा देश लोकतंत्र की जननी है। मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना।