प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / नर्मदा पुरम से जहां इटारसी भोपाल फोरलेन पर घानाबड़ क्षेत्र के पास दरमियानी रात एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने आल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी कि आल्टो कार में सवार शादाब नामक युवक की मृत्यु हो गई और उसके साथ सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । दुर्घटना के बाद इनोवा वाहन क्रमांक MP 04 BC 5743 में सवार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए । देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है । मामला दर्ज कर लिया है नंबर देख कर वाहन मालिक से संपर्क किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है । आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । बता दे कि तेज रफ्तार का कहर सड़कों पर निरंतर जारी है । आए दिन दुर्घटनाओं हो रही हैं। अधिकतर नशे में वाहन चलाने के कारण इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती है । मृतक शादाब के परिजनों ने अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा दी है । रविवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया । जानकारी के अनुसार तीन अन्य घायलों में से एक घायल की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है जो अभी भी होश में नहीं आ सका है ।
दुर्घटना के बाद इनोवा चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया है नंबर से ट्रेस कर वाहन मालिक से संपर्क किया जा रहा है। आगे की कार्यवाही वाहन चालक की गिरफ्तारी के बाद होगी।
संजय चौकसे, देहात थाना प्रभारी

