प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /ग्राम पंचायत रतवाड़ा निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा भीलट देव मण्डल के महामंत्री सुभाष झारिया के दीनदयाल आवास कालोनी में स्थित कच्चे घर की दीवार जो कई दिनों से टूट रही थी गत रात्रि गिर गई। शुक्र है कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुभाष झारिया ने बताया कि पीएम आवास योजना की लिस्ट में नाम होने के बाद पता नहीं कितने दिनों के बाद पैसा मकान बनाने के लिए मिलेगा कोई भरोसा नहीं है। पटवारी को समस्या बताई तो उनका कहना था जन धन की हानि होने पर ही आर्थिक सहायता मिलती है, ऐसे घर पूरा टूट भी जाये तो कुछ नहीं मिलेगा सरकार के नियम है। सुभाष झारिया के मकान के मकान की दीवार गिरने से परिवार के रहने की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को नियम बनाना चाहिए की जरूरतमंद व्यक्ति को मरम्मत के लिए भी राशि दी जानी चाहिए।

