प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि अखिल भारतीय सद्भावना संगठन सदस्यों द्वारा नेहरु पार्क में बड़े ही सादगी भरे अंदाज में संगोष्ठी का आयोजन कर बापूजी को मानसिक श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधीवादी विचारधारा के वरिष्ठ सदस्य निर्मल कुमार शुक्ला ने की। उन्होंने बताया भारत में गांधी जी को सबसे पहली चिंता भूखमरी की थी, इसलिए उन्होंने सबसे पहले किसानों के साथ आंदोलन किया उसके बाद प्राथमिकता अनुसार निरंतर आंदोलन जारी रखें। संगोष्ठी में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। सदस्य ललित यादव द्वारा बताया गया कि पूज्य बापूजी ने स्वयं के लिए एक लाठी का सहारा लेकर सत्य अहिंसा का मार्ग प्रशस्त कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संपूर्ण भारत वासियों को एक साथ खड़ा करके आजादी की अलख जगाकर गुलामी की जंजीरों से भारत देश को मुक्त कराया। सभी सदस्यों द्वारा बापू जी का प्रिय गीत ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान गाकर अंत में 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर गांधी जी अमर रहें अमर रहें अमर रहें नारे लगाए गए।

