प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / बनखेड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाचावानी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय लोगों द्वारा भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर सरपंच नम्रता संतोष पटेल ने चुनरी यात्रा का शुभारंभ किया। बाजार में खेडापति माता मंदिर के परिक्रमा लगाकर मां नर्मदा नदी की तरफ पैदल यात्रा निकाली गई। रैली में ग्राम के नागरिकों के साथ उपसरपंच साधना नरेश पटेल, एल आई सी अभिकर्ता श्याम सिंह पटेल, समाजसेवी संतोष कुमार पटेल, जरारिया गार्डन संचालक रामेश्वर, कैलाश पटेल, रमेश कुमार पटेल मंडल अध्यक्ष शामिल रहे। यात्रा का स्वागत तिलक बसुंधरा पब्लिक स्कूल के संचालक श्रीमती पचौरी एवं स्कूल स्टाफ शिक्षक बिजेंद्र पटेल ने किया। यात्रा बनखेडी से होते हुए मां नर्मदा पासी घाट पहुंच कर मां नर्मदा जी को समर्पित की और पूजा अर्चना आरती के दीप प्रज्जवलित कर मां नर्मदा जी से सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

