प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(भोपाल) मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने मंगलवार को पदम विभूषण श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की भोजपाल महोत्सव दशहरा मैदान गोविंदपुरा में चल रही श्री राम कथा का श्रवण किया एवं आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे। गौरतलब है कि महाराज जी दो महीने की उम्र से ही दृष्टिहीन है। इसके बावजूद 22 भाषाओं के जानकार हैं और दर्जनों पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। श्री राम जन्म भूमि विवाद में भगवान राम के जन्म स्थान के बारे में शास्त्रीय और वैदिक प्रमाण सुप्रीम कोर्ट के जजों ने मांगे थे। जिस पर उन्होंने अथर्ववेद का हवाला देते हुए भगवान श्री राम के अयोध्या में जन्म स्थान का संदर्भ दिया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट के जज विस्मित हो गए थे।

