प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविन्द सागर के मार्गदर्शन मे जिले भर में अवैध शराब विक्रय के खिलाफ लगातार कार्यवाही चल रही हैं। इसी तारतम्य में सोहागपुर सब इंस्पेक्टर आर. एस. राठौर एवं पुलिस थाना सोहागपुर द्वारा टीम गठित कर सयुंक्त कार्यवाही की गई। जिसमें नया खेड़ा बंगाली कॉलोनी नाले से 1200 kg महुआ लाहन एवं 20 लीटर हाथ भट्टी बरामद हुई एवं भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई एवं शराब तस्करो द्वारा भट्टी बना कर , शराब बनाई जा रही भट्टी तोड़ कर नष्ट की गई। वही एक रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर अवैध मदिरा बरामद होने से प्रकरण कायम किया। सब इंस्पेक्टर श्री राठौर ने बताया जब्त सामग्री की कीमत 1,20,000₹ (1 लाख 20 हज़ार) के लगभग है। इस कार्यवाही में विपिन पाल, महिला S.I. मेधा, आरक्षक एवँ प्रधान आरक्षक उपस्थित रहे। जिला आबकारी अधिकारी श्री सागर ने बताया जिले भर में लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

