प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(भोपाल) मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण के द्वारा लाया गया इस बार का बजट ऐतिहासिक है। आजादी के अमृत काल में मंथन करके सभी वर्गों के लिए विष निकालकर अमृत निकाला है।
इसलिए यह अमृत बजट है। 60 साल में देश की अर्थव्यवस्था को कांग्रेस ने पटरी से उतार दिया था।प्रधानमंत्री मोदी ने 8 साल में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का भरसक प्रयास किया है। अब बुलेट ट्रेन की तरह देश विकास के पथ पर दौड़ेगा। गरीबों को छत के लिए 66% राशि इस बजट में बढ़ाई गई है।जिससे 2024 तक हर गरीब को उसकी छत मिल जाएगी। एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा।जिससे पेस्टीसाइड और रसायनिक दवाइयों से मुक्ति मिलेगी। युवा और कर्मचारी जगत के लिए भी यह बजट अमृत है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बहुत-बहुत बधाई देता हूं।