प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/पचमढ़ी रोड स्थित चिंता हरण मंदिर के पास टूरिस्ट मोटल के समीप अचानक तेज रफ्तार जिसके पीछे नंबर तक नहीं है उक्त कार चालक ने एक के बाद एक बाइक सवारों को दुर्घटना कर घायल कर दिया है।जिससे करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है तुरंत स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को शासकीय अस्पताल भेजा गया। जहां सभी का इलाज जारी है, गंभीर को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है । अस्पताल में पदस्थ डाक्टर सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है, वही स्टेशन रोड थाना प्रभारी निकिता विल्सन के अनुसार अज्ञात वाहन चालक जो की सुजुकी कंपनी की कार चला रहा था। उक्त चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक के विषय में जानकारी प्राप्त हुई है जो कि हथवास निवासी बताया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा फिलहाल कार को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है ।

