प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / कल 2 फरवरी 2023 दिन गुरुवार प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे को माखन नगर तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में रेड क्रॉस जिला प्रबंधन समिति की मासिक समीक्षा बैठक होगी। जिसमें रेड क्रॉस के माध्यम से माखन नगर तहसील में रेड क्रॉस ब्लॉक समिति प्रबंधन का गठन होना है। रक्तदान शिविर का आयोजन का आयोजन जो ग्राम पंचायत स्तर से हो रहा है। जिसमें किसान मजदूर साथी रक्तदान करने में एक अहम भूमिका निभाएंगे। बड़ा ही उत्साह का वातावरण संपूर्ण माखन नगर तहसील में देखा जा रहा है। रेड क्रॉस जिला प्रबंधन समिति द्वारा क्षेत्र के सभी युवा वर्ग से रक्तदान महादान के लिए आव्हान किया जा रहा है। बड़े ही उत्साह के साथ युवा वर्ग रक्तदान करने के लिए आगे आ रहा है जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में संपन्न ने होगा. जिसकी संपूर्ण व्यवस्था ग्राम पंचायत आरी के द्वारा की जा रही है। उक्त जानकारी किसान केशव साहू, भारतीय रेड क्रॉस जिला प्रबंधन समिति सदस्य जिला नर्मदापुरम ने प्रदान की।

