प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(इटारसी) जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल का इटारसी आगमन पर नगर कांग्रेस, सेवादल यंग बिग्रेड, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन यू आई, कांग्रेस पार्षद दल, कांग्रेसजनो ने डायवर्सन तिराहा व पेट्रोल पंप रेल्वे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। वुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष इटारसी आये जहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनो ने फटाखे फोड़ कर पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया। श्री पटेल ने हनुमान धाम मंदिर एवम स्टेशन वाले हनुमान मंदिर में कांग्रेस के साथियों के साथ पूजन अर्चन किया। जिला अध्यक्ष पटेल ने कहा कि 20 सालो से जो सीट हार रहे है।
वहां 4 से 5 महीने पहले प्रत्याशी घोषित करेंगे, मेरी पहली प्राथमिकता बूथ स्तर पर पेज प्रभारी तक क्रियाशील हो अनुशासन में रहकर पार्टी के संगठन को मजबूत करना सभी प्रकोष्ठों, विभागों को क्रियाशील कर उनका सहयोग लेना है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड कार्यकारी अध्यक्ष गजानन तिवारी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस मयूर जायसवाल, पूर्व पार्षद इरशाद अहमद मुन्ना सिद्दीकी, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गुफरान अंसारी, परमजीत सिंह लाली सलूजा, अमोल उपाध्याय, अर्जुन भोला, चंदू दुबे, देवी मालवीय, पूर्व पार्षद नीलेश मालोनिया, अनिल राठी, पार्षद दिलीप गोस्वामी , रवि अग्रवाल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, गोल्डी बेस, अजय मिश्रा, शेख रमजान, सोनू बकोरिया, राहुल दुबे, शेख जावेद, प्रतीक मालवीय, अनिल राठी, मुकेश गांधी, पार्षद संजय ठाकुर, आजाद ठाकुर, प्रतीक मालवीय, प्रकाश केवट, शुभम वालिया, हफीज खान, मुन्ना भाईजान, प्रणय मिश्रा, अंटू भाटिया, सरपंच नवल पटेल, पूर्व सरपंच राकेश चंदेले, भरत राजपूत, संजय मेहरा, दिनेश बारोलिया, विपिन वालिया, वकील सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।