प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी आगामी 5 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर जिले की चारों विधानसभाओं पर बैठकें आयोजित कर रही है। बैठक में मार्गदर्शन हेतु भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी पंकज जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि पिपरिया विधानसभा की बैठक प्रातः 11 बजे आनंद भूमि शोभापुर रोड पिपरिया में होगी। वहीं सोहागपुर विधानसभा की बैठक सोहागपुर में दोपहर 1 बजे से, सिवनी मालवा विधानसभा की बैठक भीलटदेव में दोपहर 2 बजे से एवं नर्मदापुरम विधानसभा की बैठक शाम 6 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, समस्त मोर्चा के संभाग एवम जिला प्रभारी,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सह-संयोजक, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संयोजक, भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, स्थायी, विशेष आमंत्रित सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला, प्रदेश पदाधिकारी, समस्त मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, जिला प्रदेश के पदाधिकारियों, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवम समस्त जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सदस्य, मंडी अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य, नपा नगर पंचायत पार्षद, नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ भाजपा पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहेगें।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722