प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी संभाग प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया की सहमति से नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने मंडल महामंत्री पद पर पंकज साहू, मंडल मंत्री पद पर जितेन्द्र गौर, मोहन साहू, प्रिंस गौर के नाम की घोषणा की है।