प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (सीहोर) आज मंगलवार दिनांक 01.02. 2023 को पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग और नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शारदा विद्यालय में पहुंचकर यातायात नियम संबंधित जागरूकता कार्यक्रम किया। जिसका प्रमुख उद्देश्य नाबालिक द्वारा वाहन चलाने एवं नाबालिक बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करना है। ए एस आई शशिकांत शर्मा द्वारा यातायात संकेतों एवं यातायात नियमों के बारे में बताया गया तथा उनके पालन करने की अपील की गई।सूबेदार धाकड़ ने विद्यालय मे विद्यार्थियों के माध्यम से अभिभावकों से अपील की कि नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए ना दें, जिससे कोई दुर्घटना ना हो एवं सुरक्षित यात्रा करें। विद्यार्थियों के साथ यातायात संबंधी नियमों पर चर्चा की एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों, परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए कहा , विद्यालय के शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों से यातायात संकेतों का पालन करने एवं हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए कहा एवं इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। नो पार्किंग नियमों का पालन करने और वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करने के लिए कहा और बताया कि वाहन चलाते समय मार्ग में मिलने वाले मुख्य मार्ग विभिन्न चौराहों राहों पर अपने वाहन की गति को नियंत्रित रखें और सुरक्षित वाहन चलाएं। सूबेदार श्री धाकड़ ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शपथ दिलवाई कि यातायात संबंधी सभी नियमों का पालन करेंगे एवं पालन करने के लिए अन्य लोगों को bhee बताएंगे। इस मौके पर शारदा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भारती शर्मा , अर्जुन सिंह -अध्यक्ष वसुंधरा वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन सीहोर , हरिओम शर्मा (दाऊ) -अध्यक्ष ज़िला संस्कार भारती , ब्रजेश जी पारासर – ज़िला अध्यक्ष वसुंधरा वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन, दीपाली सोलंकी -नगर पालिका सीहोर सामाजिक न्याय एवम् दिव्यांगजन सशक्तिकरण , रवींद्र ठाकुर कॉर्डिनेटर वसुंधरा वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन एवं विद्यालय के शिक्षक गण समस्त शिक्षक गण एवं यातायात थाने से आरक्षक शुभम, आरक्षक कृष्णकांत, सैनिक रमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

