प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ आज वुधवार दिनांक 01.02.2023 को नंद बिहार कॉलोनी में 01 फरवरी से 03 फरवरी तक होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आज प्रथम दिवस में कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरूआत की गई।कॉलोनी के दिलीप दीवान से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राण प्रतिष्ठा में पूजन का कार्य आचार्य पंडित नरेश परसाई के द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें आज कलश यात्रा, पंचाग पूजन, कलश स्थापना, मूर्ति पूजन एवं अन्नवास हुआ।

