प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत ग्वाल घाट पर ग्वाल नर्मदा सेना सदस्यों द्वारा साफ-सफाई कर घाट को नर्मदा जल से धोकर स्वच्छ सुंदर बनाया गया। वहीं घाट पर महाराष्ट्र राज्य से आए स्नान पूजन पाठ कर रहे श्रद्धालु- भक्तों का मात नर्मदे हर कहकर स्वागत किया। सभी से घाट पर साबुन न लगाने और घाट पर कचरा आदि न करने का आग्रह किया गया। आज के स्वच्छता अभियान में धनराज यादव, सुनील यादव (पप्पू भैया), पार्षद नरेंद्र पटेल, कपिल यादव, शैलेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव, किशन भदौरिया, ललित मोहन यादव सहित समाज के अन्य सदस्य शामिल हुए।

