प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आज ग्राम पंचायत आरी में जिला रेडक्रॉस सोसायटी नर्मदापुरम के तत्वाधान मे महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया एवम भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की जिला प्रबंध कारिणी समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्टर /अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह अध्यक्षता में हुई। जिसमें रेडक्रास सोसायटी द्वारा सघन रक्तदान शिविर आयोजित किए जानें पर ज़ोर दिया गया। ज़िले में सर्वाधिक रक्तदान करने वाली संस्था को सम्मानित किया जावे ताकि किसी को रक्त के लिए परेशान ना होना पड़े। सभी ब्लाक स्तर पर रक्त दान शिविर लगाए जावेगे। आगामी माह 8 मार्च को महिला दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजन करने पर सहमति बनी। धार्मिक आयोजनों मे धर्म गुरु एवं कथा वाचक के माध्यम से रक्त दान को प्रेरित करने का निर्णय लिया । बोनमैरो ट्रांसप्लांट के मरीजों को उपचार के लिए भी विभिन्न माध्यमों से राशि इकट्ठा करने पर सहमति बनी बोनमैरो ट्रांसप्लांट के मरीजों को उपचार के लिए भी विभिन्न माध्यमों से राशि इकट्ठा करने पर सहमति बनी।माखन नगर मे रेडक्रॉस उप शाखा को सक्रिय करने रेडक्रास माखन नगर के सदस्यों की मीटिंग उप समिति आजीवन सदस्य बनाए के बाद गठन किया जानें का निर्णय लिया।
आज ग्राम पंचायत आरी में 23 युवाओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया रक्तदान कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस प्रबंध समिति चेयर मैन चंद्रगोपाल मलैया, मुकेश श्रीवास्तव, डा. उमेश सेठा, उदित द्विवेदी, गौरव सेठ, डी एस दांगी, अनिल अग्रवाल, देवदत्त गौर, धर्मेंद्र तिवारी, गोविंद दुबे, प्रदीप मिश्रा, नीरजा फौजदार, केशव साहू, हेमंत चौधरी, शेरसिंह बड़कुर, निकिता वर्मा, सीएमएचओ डॉ. दिनेश दहलवार, डॉ राजेश महेश्वरी, डॉ. रविकांत शर्मा, धीरज मंडलोई, धीरेंद्र दुबे एवं डॉ. रोहित शर्मा, एसडीएम मोहिनी शर्मा, तहसीलदार दिलीप चौरसिया, सरपंच सुवंती पांडे, उप सरपंच श्रीमती सीमा साहू, कमलेश पांडे, बलवंत सिंह चौहान, विनोद जैन, माखननगर से दिगदर्शी सोनी, सुरेश अग्रवाल, निर्मल मालवीय, देवीसिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

