प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आज गुरुवार दिनांक 2/2/2023 को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान की अध्यक्षता में नर्मदापुरम जिले के समस्त बस ऑपरेटरों के साथ एक बैठक ली गई। जिसमे यात्रियों को सुविधा देने तथा नियमों का पालन करने के दिशा निर्देश दिए गए। जिससे बस ऑपरेटर अपनी बसों का संचालन नियम से करें तथा वाहन पर की जाने वाली कार्यवाही से बचें। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के साथ विभागीय बाबू बी.पी. शर्मा, विजय श्रीवास्तव के साथ बस ऑपरेटर संजय शिवहरे, गगन फौजदार, प्रदीप मालवी, विजेंद्र आदि शामिल रहें।
बैठक में इन बिंदुओं पर की गई चर्चा यात्रियों को व्यवस्थित टिकट दिया जाए, जिससे किसी दुर्घटना की स्थिति में क्षतिपूर्ति मिल सकें। यात्रियों से निर्धारित दर पर ही किराया लिया जाए। ड्राइवर तथा कंडक्टर वर्दी में रहें। बसों में किराया सूची, अग्निशमन यंत्र, मेडिकल बॉक्स रहें, ओवर लोडिंग न करें। स्पीड गवर्नर लगा हुआ रहे, तेज गति से वाहन न चलाएं, एंबुलेंस को रास्ता दे। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार निर्धारित स्थानों से ही सवारी बैठाएं। अत्यधिक तेज आवाज वाले हॉर्न न लगाएं। आपातकालीन दरवाजा व्यवस्थित रखें।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

