प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ आसपास क्षेत्र में रामजी बाबा मेले को लेकर सभी लोग इंतजार करते हैं। मेले में दुकाने, झूले के कारण बच्चों की खुशी में देखने को मिलती है। सांप्रदायिक सद्भावना का प्रतीक संत शिरोमणि रामजी दास बाबा मेले के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरणों में है। मेले में दूर दराज से आने वाले दुकानदारों झूलों एवं मनोरंजन के तमाशा वालों के लिए मेले में जगह का आवंटन शुरू हो गया है। 4 फरवरी को मेला प्रांगण गुप्ता ग्राउंड में रामजी बाबा समाधि के महंत सुंदर दास के कर कमलों से मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
इसके पूर्व सुबह रामजी बाबा समाधि से गौरीशाह बादशाह की दरगाह तक चादर चढ़ाने हेतु जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में सभी धर्म संप्रदाय के प्रतिनिधि विशेष रूप से भाग लेंगे, रामजी बाबा और गौरी शाह बादशाह की अभिन्न मित्रता थी। इसी परंपरा को कायम रखने के लिए हर साल मेला शुभारंभ होने से पहले सुबह रामजी बाबा की समाधि से बाबा गौरी शाह की दरगाह ग्वालटोली तक जुलूस निकाला जाता है और चादर चढ़ाई जाती है। शाम को मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाता है। नर्मदापुरम नगर के गुप्ता ग्राउंड में लगने वाला रामजी बाबा मेला सांप्रदायिक सद्भाव का मेला है। यहां दूरदराज से दुकानदार तथा मनोरंजन के खेल तमाशे करतब दिखाने वाले लोग अपने प्रतिष्ठान लेकर बड़ी आस्था के साथ आते हैं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

