प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / संत रविदास जयंती 5 फरवरी को प्रात: 11.30 बजे से जिले में समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने इस संबंध में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि वे यह सुनिश्चित करे कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रति निधियों के साथ संत रविदास जी के अनुयायियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित करें। आयोजन का शुभारंभ संत रविदास जी के प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कराए, कार्यक्रम में पधारे संतों का स्वागत किया जाए। साथ ही कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाए। इस संबंध में अनुभाग एवं जनपद पंचायत क्षेत्र की पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करे।

