सुखतवा : आज़ विकास यात्रा के सन्दर्भ में बैठक सुखतवा में रखी गई । विकास यात्रा के मण्डल प्रभारी अशोक साहू ने बताया की अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य कैसे बनाया जाए इस संदर्भ में एक सरकारी कर्मचारी समस्त पंचायत स्तर पर और एक भाजपा का कार्यकर्ता विकास यात्रा के प्रभारी रहेंगे दोनों जनता को भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार के कामकाज जनता को बताएंगे ।
इस बैठक विकास यात्रा प्रभारी अशोक साहू, मण्डल प्रभारी शैलेन्द्र दीक्षित, मृगेंद्र मंडलोई, जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमें, मण्डल अध्यक्ष सुशील बरखडे, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अजय साहू, रामकिशोर यादव, जगदीश बाबरिया अजय बाजपेई एवं समस्त भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

