टीकमगढ़। भाजपा द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती उपलक्ष में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्त्ताओं व ग्राम वासियों द्वारा जिले की पंचायतों में रथ यात्रा में कलश दर्शन- पूजन कर भव्य स्वागत किया जा रहा है। संत गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक व जिला महामंत्री अश्वनी चढ़ार रहे। वहीं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में आयोजित सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा टीकमगढ़ जिले के विभिन्न ग्रामों से होते हुए बड़ागांव धसान पहुंची। यात्रा का माडुमर, पठा, गुदनवारा, समर्रा, अजनौर, अमरपुर, अन्तोरा, ढूंढा एवं मिथिला खैरा सहित अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा उत्साहपूर्वक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।यात्रा के दौरान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समता, सद्भाव, सामाजिक एकता एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जगह-जगह ग्रामीणजनों ने पुष्पवर्षा एवं पुष्पमालाओं से यात्रा का स्वागत किया तथा संत रविदास जी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।संत रविदास जी महाराज की वाणी समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उनके विचारों का मूल उद्देश्य जाति-पंथ एवं ऊंच-नीच के भेदभाव से मुक्त ऐसे समाज की स्थापना करना था, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर प्राप्त हो।यात्रा का बड़ागांव धसान में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात संत श्री रविदास जी मंदिर में रात्रि विश्राम किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं संत रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक अश्वनी चढ़ार, मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार, मंडल महामंत्री जगजीवन प्रजापति, सहित कपिल नामदेव, महेंद्र अहिरवार, प्रवीण नामदेव ,आदित्य परमार,भज्जू लोधी, रामलाल प्रजापति, नारायण वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

