टीकमगढ़। आज नजरबाग प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास की 650 वीं जयंती में कलश पूजन एवं आरती कर रथ रवाना किया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज नगरबाग प्रांगण में संत गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष में भाजपा समरसता संकल्प अभियान के तहत मुख्य अतिथियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कलश पूजन एवं आरती कर जिले के 16 मंडल अध्यक्षों में कलश वितरण किया तथा जिले की पंचायतों में रथ रवाना किया। इस दौरान पूज्य संत चौकी वाले बब्लू महाराज सहित कई संतों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के जिला संयोजक अश्वनी चढ़ार रहे एवं सह संयोजक प्रजातंत्र गंगेले, गणेश आदिवासी,दामोदर अहिरवार व मुकेश अहिरवार रहे। मुख्य अतिथियों में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, चंबल संभाग प्रभारी डॉ अभय प्रताप सिंह यादव, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री मनोज देवलिया व इंजी अभय प्रताप सिंह यादव , वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, पालिका नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि भाजपा समरसता संकल्प अभियान में निर्गुण भक्ति शाखा के महान कवि एवं संत शिरोमणि रैदास (संत रविदास) उन महान पुरुषों में से एक है, जिन्होंने समाज की धारा का रुख मोड़ दिया था। उनके द्वारा गाए दोहों और पदों से आम जनता का उध्दार हुआ एंव समाज में समानता का भाव आया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि रविदास जी एक महान संत, कवि एवं समाज सुधारक व भगवान के अनुयायी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जाति और वर्ग के आधार पर हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए समर्पित कर दिया। कार्यक्रम संयोजक अश्वनी चढार ने कहा कि संत रविदास महाराज की वाणी में ईमानदारी से कमाई गई जीवन का आदर्श साफ दिखाई पड़ता है। उन्होंने समाज के उत्थान एवं समानता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

