शाहपुर।:- युगसारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी का प्रथम उपक्रम सर एरीना ने शाहपुर ब्लाक के ग्राम आमढाना देशबाड़ी में ग्रामीण बच्चों के लिए कार्यशाला का आरम्भ किया है । इस अवसर पर संस्था के संचालक गण आशीष रॉय एवं सुश्री परवीन तथा ग्राम के गणमान्य सदस्य अनिल धुर्वे , दिलीप सलाम एवं कार्यशाल प्रशिक्षक श्रीमती ललिता भलावी एवं अजय पन्दराम की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारभ कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अंग्रेजी बोलचाल,व्यावहारिक तौर तरीके, सामान्य ज्ञान तथा उनकी कक्षा अनुसार सभी विषयों में मार्गदर्शन जाता है । इसके अलावा उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं जैसे चित्रकला भाषण, नृत्य,संगीत आदि को उजागर करके निखारा जाता है ताकि वे भी मुख्या धारा से जुड़कर सामान अवसर को प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सके।

