टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से सुंदर माना जाने वाला नगर टीकमगढ़ का श्यामा प्रसाद मुखर्जी नया बस स्टैंड अब अपनी ही दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है जिसकी हालत आजकल देखते ही नहीं बनती,प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही एवं रखरखाव न होने के चलते श्यामा प्रसाद मुखर्जी नया बस स्टैंड का प्रांगण गढढों में तब्दील हो गया है इस बस स्टैंड की हालत दिनों दिन खस्ता होती जा रही है यहां और भी अन्य चीजें जो सुंदर और सुशोभित थीं वह भी खराब हो रही हैं जहां स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड की मरम्मत होना अति आवश्यक है लेकिन प्रशासन की घोर लापरवाहियों और अनियमितताओं के चलते यह बस स्टैंड दिनों दिन खराब होता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नगर का श्यामा प्रसाद मुखर्जी नया बस स्टैंड दिनों दिन खराब हो रहा है जिसकी हालत जर्जर हो रही है जो गढढों में बदल चुका है जिसमें सुधार कार्य अति आवश्यक है जहां स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से यह मांग की है कि इसको जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।