टीकमगढ़। ललितपुर- टीकमगढ़ राजमार्ग पर स्थित शासन संरक्षित मंदिर का वार्षिक परंपरागत मेला आज मंगलवार 25 अगस्त 2026 को लगेगा । मंदिर के पुजारी रामेश्वर तिवारी और मंदिर सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि परंपरागत मेला आयोजित किया जाएगा । श्री जरिया के हनुमान जी महाराज की महिमा अपरंपार है । जो भी भक्त श्रद्धा पूर्वक यहां आता है श्री हनुमान जी महाराज उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं । पुजारी और श्री जरिया के हनुमान जी मंदिर सेवा उत्थान समिति ने भक्तों श्रद्धालुओं से मेले में शामिल होने व दुकानदारों से मेले में दुकान लगाने का अपील की है।
——यह है रियासतकालीन जरिया के हनुमान जी महाराज मंदिर का इतिहास ——टीकमगढ़- ललितपुर राजमार्ग पर स्थित शासन संरक्षित श्री जरिया के हनुमान जी मंदिर रियासतकालीन अतिप्राचीन है । इतिहासकार बताते हैं कि रियासतकालीन समय में जब तत्कालीन ओरछा स्टेंट के महाराजा ने ओरछा से टीकमगढ़ को अपनी राजधानी बनाया तब रानी, महारानियों राज परिवार के स्वर्ण आभूषण बनाने के लिये एक सोनी जड़िया,स्वर्णकार परिवार की आवश्यकता महसूस हुई, तो पन्ना से एक स्वर्णकार दंपति को लाकर बसाया गया ,पूर्व नाम टेहरी अब पुरानी टेहरी में स्वर्णकार दंपति निःसंतान थी । संतान प्राप्ति हेतु प्रतिदिन परतीतरा मंदिर श्री हनुमान चालीसा मंदिर में जाकर श्री हनुमान जी महाराजा से संतान प्राप्ति हेतु कामना कर यह संकल्प लिया कि आपकी कृपा दृष्टि से संतान प्राप्ति होने पर एक स्वतंत्र मंदिर श्री हनुमान जी महाराजा का बनवाऊंगा, कुछ समय वर्ष बाद श्री हनुमान जी महाराज की कृपादृष्टि से स्वर्णकार दंपति को संतान पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई तो उन्होंने अपने लिए गए संकल्प अनुसार श्री जरिया के परिवार द्वारा बने इस मंदिर का नाम श्री जरिया के हनुमान जी महाराज नाम से प्रसिद्ध हुआ
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

