इटारसी : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की प्रथम पुण्यतिथि पर लता जी के गीतों को मधुर आवाज में राशि खाड़े ने इटारसी जयस्तंभ चौक पर प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि दी ।
इस अवसर पर उन्होंने लता जी के 25 गीतों को बिना पानी पिए लगातार प्रस्तुत किये । उनकी इन शानदार प्रस्तुतियों को देखने के लिए लोगों में अपार उत्साह देखा गया । नर्मदा समय द्वारा उनसे उनकी इस लगातार गीत प्रस्तुति की अपार ऊर्जा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि श्रोताओं का प्यार उनकी इस अपार ऊर्जा का स्रोत है । इस कार्यक्रम के आयोजक उनके पिता धनराज खाड़े रहे ।
उनकी दास्तां को बयां करते हुए लता जी का यह गीत उन्होंने प्रस्तुत किया । देखें वीडियो :-
राशि खाड़े की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में वर्ष 2018 में इटारसी के जय स्तंभ चौक पर लगातार 12 घंटे गाने का रिकॉर्ड कायम किया था जिसके लिए राशि खाड़े का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया में दर्ज हुआ है ।
आइए जानते हैं स्वर सम्राज्ञी राशि खाड़े के बारे में
गायिका राशि खाड़े का जन्म 22 जुलाई 1999 को इटारसी मैं हुआ । इन्होंने बचपन से ही संगीत की शिक्षा शरद दिक्षित से प्राप्त की एवं आगे 8 वर्ष की आयु में बसंत बतरा के वैष्णव जागरण ग्रुप में अपनी आवाज का जादू बिखेरा । राशि खाड़े ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है जिनमें
➡️ वॉइस ऑफ नर्मदांचल
➡️ लगातार दो वर्षों तक विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व ।
➡️ दूरदर्शन पर जूनियर कलाकार के रूप में ग़ज़ल की प्रस्तुति ।
➡️ सी एम के अनेक कार्यक्रमों में प्रस्तुति ।
➡️ सिंगिंग स्टार 2018 में शानदार प्रस्तुति।
वर्तमान में राशि मध्यप्रदेश सांस्कृतिक अकादमी भोपाल में अपनी आवाज की प्रस्तुतियां दे रही हैं । इन्होंने इटारसी ही नहीं अपितु नर्मदापुरम जिले का नाम पूरे हिंदुस्तान में रोशन किया है । ऐसी होनहार गायिका हैं जिनकी प्रतिभा हमारे शहर की आन बान और शान है । यह हमारे शहर इटारसी की ही है इस बात का हमें गर्व है । यह हमारा सौभाग्य हैं कि हम सभी को आप हमें यूं ही गीत सुनाते रहे और आपके गीतों को यूं ही हम सुनते रहे ।

