
सीएमओ सहित कर्मचारियों ने थाने पहुच टीआई को आवेदन दिया
संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सीवनी मालवा। तहसीलदार के पत्र पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर शहर में अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिका हमले के कर्मचारियों से अतिक्रमणकारी युवक ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए नगर पालिका अमले को भगाया। घटना के बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने सीएमओ राकेश मिश्रा के साथ नगर पालिका कर्मचारी सिवनी मालवा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को आवेदन देते हुए युवक पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।
घटना के संबंध में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी शुभम राठौर और संस्कार राठौर ने आवेदन के माध्यम से थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को बताया कि तहसीलदार सिवनी मालवा के पत्र के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन का निराकरण करने शहर के बस और मोहल्ले और कबीट वाले बाबा के पास अवैध अतिक्रमण हटाने नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अमर सिंह उइके, सहायक राजस्व निरीक्षक हेमंत चौकसे, सफाई दरोगा राकेश राठौर के साथ हम लोग मौके पर गए थे। मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने को कहा तो अकबर पिता रज्जाक निवासी वार्ड क्रमांक 4 बसोड़ मोहल्ला ने नगर पालिका अमले को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज की और सफाई कामगारों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कहा कि हम कोई भी अतिक्रमण नहीं हटाएंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सीएमओ और नगर पालिका कर्मचारियों ने थाना प्रभारी से नपा कर्मचारियों को गाली गलौज देने और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वही सीएमओ राकेश मिश्रा बताया कि हमारे कर्मचारी रात दिन जनता की सेवा में लगे रहते हैं। अगर इसके बाद भी कोई उन्हें गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देगा तो यह ठीक नहीं है। हम भी ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही करवाएंगे।
ज्ञापन देने वालों में सीएमओ राकेश मिश्रा, सब इंजीनियर राहुल शर्मा, राजस्व निरीक्षक प्रशांत शर्मा, अमर सिंह उइके, लिपिक संजय गोयल, राजेंद्र पाठक, संतोष चौहान, शरद घावरी सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी शामिल थेथे
बाईट… 1,, सिवनी मालवा थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला
बाईट 2,,, सिवनी मालवा नगर पालिका सीएमओ राकेश मिश्रा
बाईट… 3 सिवनी मालवा नगर पालिका राजस्व निरीक्षक अमर सिंह उईके
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर

