नर्मदापुरम (प्रदीप गुप्ता- जिला ब्यूरो) कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकली अशोकनगर निवासी बेटी मुस्कान रघुवंशी शनिवार को नर्मदापुरम पहुचंने पर नर्मदापुर युवा मंडल ने विवेकानंद घाट पर स्वागत कर मुस्कान का उत्साहवर्धन किया। मुस्कान महिला सशक्तिकरण के लिए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा कर रही है। नर्मदापुरम पहुंचने पर नर्मदापुर युवा मंडल के मनीष परदेशी , विशाल दीवान , रुपेश राजपूत , सुमित गौर , सुंदरम अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। विवेकानंद घाट पर मां नर्मदा का आशीर्वाद लेकर आगे की यात्रा प्रारम्भ की।

