टीकमगढ़। आगामी 29 सितंबर को होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष के सीधे चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी से संभावित प्रत्याशी के रूप में पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ का नाम चर्चा में है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पुष्पेंद्र जैन सरल, सहज, मिलनसार और समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है, जिससे नगर में उनकी अलग पहचान है। वे समाज के हर वर्ग से जुड़े रहे हैं।
बताया जाता है कि वे दो बार ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच पद का चुनाव जीत चुके हैं, जो जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता को दर्शाता है। वर्तमान में उनकी माताजी ग्राम पंचायत केशवगढ़ की सरपंच हैं और उनका परिवार लगातार जनसेवा से जुड़ा हुआ है।
चर्चा है कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है तो वे नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशी के नाम पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

