टीकमगढ़ । नगर पालिका टीकमगढ़ के अध्यक्ष पद को लेकर अधिसूचना उपचुनाव के लिए जारी कर दी गई है जिसमें उल्लेख किया गया है कि आगामी 29 सितंबर 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष टीकमगढ़ के पद को लेकर चुनाव किया जाएगा और अब यह चुनाव पार्षदों द्वारा नहीं बल्कि जनता अपने मतों से करेगी और जनता ही टीकमगढ़ नगर पालिका के लिए अध्यक्ष का चुनाव करेगी। अधिसूचना जारी होते ही चुनाव की सरगर्मी सनसनी के रूप में टीकमगढ़ नगर में फैली है जहां अब लोगों का कहना है कि अब इस बार चुनाव में कुछ नया देखने को मिलेगा जहां अब अध्यक्ष वही बनेगा जिसे जनता अपनी पूरी सहमति से चुनेगी अभी तक तो नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव बंद कमरों में किया जाता था जहां पार्षदों की खरीद फरोख्त के आरोप भी लगते रहैं हैं लेकिन अब यह स्पष्ट होगा की जनता जनार्दन क्या चाहती है और किस व्यक्ति को टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाती है क्योंकि जनता ही सर्वोपरि है।—भाजपा और कांग्रेस दोनों के देख लिए कार्यकाल— लोगों का कहना है कि एक लंबे समय तक विगत वर्षों मे भाजपा के अध्यक्ष ने नगर पालिका में बैठकर काम किया उसके पश्चात कांग्रेस को भी मौका मिला और कांग्रेस के अध्यक्ष ने भी नगर पालिका संभाली लेकिन जनता जनार्दन का कहना है कि दोनों ही पार्टियों के अध्यक्षों का कार्यकाल हम सब देख चुके हैं और यह भी देखा है कि टीकमगढ़ में कितना विकास और कितने जरूरी कार्य हुए हैं एवं जनता जनार्दन किन कामों को लेकर परेशान होती आई है और अभी भी हो रही है असल में जनहितार्थ मुद्दे जो जनता जनार्दन के होते है खासकर जनता उन्हीं को लेकर परेशान होती है जैसे पानी, बिजली ,सड़क, यातायात व्यवस्था, शहर में घूमता आवारा गौवंश जिनकी कोई रक्षा सुरक्षा नहीं यह तमाम समस्याएं हैं जो टीकमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में आज तक नहीं सुधर पाई हैं जिनको लेकर अब जनता जनार्दन के हाथ फिर मौका आया है जहां लोगों का कहना है कि अब तो वही होगा जो जनता चाहेगी। वहीं लोगों का यह भी कहना था कि आज के वर्तमान समय में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है जहां डीजल, पेट्रोल, किराया, रसोई गैस सहित खाने पीने की बस्तुयों के भाव आसमान छू गए जहां आदमी महंगाई की मार से त्रस्त आ गया है वही सोना चांदी की महंगाई भी लोगों के सर से ऊपर निकल चुकी है।— राजननैतिक दलों में खलबली— जैसे ही टीकमगढ़ नगर पालिका उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई वैसे ही राजनैतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई और नेता अपने-अपने दाव पैंचों में जुट गए हैं कि चुनाव में किस उम्मीदवार को मैदान में लाया जाए। जहां इस उपचुनाव के लिए राजनैतिक दल के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए फड़फड़ाने लगे है वहीं दूसरी ओर जनता जनार्दन भी अब जगह-जगह चर्चाएं छेड़ रही है जिसमें कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि इनको ना उनको अब मौका अन्य को, हालाकि अधिसूचना के बाद टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव को लेकर चुनावी हवाएं तेज हो रहीं हैं और जन चर्चाओं में यह चुनावी हवा इस बार ज्यादा उछलती दिखाई दे रही है क्योंकि इस बार जनता ही नगर पालिका अध्यक्ष के लिए उस उम्मीदवार को चुनाव जिताएगी जिसे जनता जनार्दन चाहेगी।— यह रहेगी चुनावी प्रक्रिया— टीकमगढ़ नगर पालिका में पहली बार उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई है जिसके अंतर्गत 8 सितंबर 2026 से यह चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जहां 15 सितंबर 2026 तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 18 सितंबर 2026 को नाम वापसी हो सकेंगे और इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए जाएंगे। 29 सितंबर 2026 को सुबह 7 वजे से शाम 5 वजे तक मतदान कराया जाएगा और आगामी 3 अक्टूबर 2026 को मतों की गणना और परिणाम घोषित किया जाएगा जहां करीब एक महीने की यह चुनावी प्रक्रिया होगी। हम आपको यह भी बता दें कि 7 अप्रैल 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक को पद से पृथक कर दिया गया था जहां अब करीब 6 महीने बाद यह चुनावी प्रक़िया होगी और जनता जनार्दन अपने मतों से नगर पालिका अध्यक्ष को चुनेगी। —-दावेदारी — नगर पालिका टीकमगढ़ अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर इस चुनावी जंग में कूदने के लिए कई लोग अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं और आगामी नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के लिए हुंकार भर रहे हैं। अब देखना यह है कि आगामी चुनाव में कितने नामांकन इस चुनाव के लिए दाखिल किए जाते हैं और आखिरकार जनता किसके सर नगर पालिका अध्यक्ष का ताज बांधती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

