नर्मदापुरम (प्रदीप गुप्ता- जिला ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मालाखेड़ी चौक पर बूथ क्रमांक -113, 114, 115, 116, 117 पर पुष्पांजली कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बूथ प्रभारी रामू चौहान, संयोजक विमल गोस्वामी, पार्षद दौलत यादव, अनिल दुबे, राधामोहन वर्मा, पूरन भारती, रिंकू गौर, कैलाश, गुड्डू, अनिल यादव शामिल हुए।

