नर्मदापुरम/(प्रदीप गुप्ता- जिला ब्यूरो) / कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में प्रगतिरत नल जल योजनाओ की ग्रामवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने ग्रामों की नल जल योजनाओ से संबंधित प्रत्येक कॉन्ट्रैक्टर से कार्य की पूर्णता, समस्या और आवश्यक सहयोग के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर श्री सिंह ने ठेकेदारों को निर्देश दिए पूर्ण हुई नल जल योजनाओं को एक सप्ताह में हैंडओवर की कार्यवाही की जाए। हर घर जल सर्टिफाइड भी किया जाए। सर्टिफाइड नल जल योजनाओं में ठेकेदारों को समय पर भुगतान की कार्यवाही भी करे। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि बोर के अभाव में अपूर्ण नल जल योजनाओ में पीएचई विभाग द्वारा शेड्यूल बनाकर एक महीने के अंदर बोर कराया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने ठेकेदारों को निर्दश दिए कि नल जल योजनाओ को गुणवत्ता पूर्ण रूप से समय पर पूर्ण कराएं। मानक मापदंड का पालन करें। मरम्मत के कार्य भी तेजी से पूर्ण किए जाए। नवीन विद्युत कनेक्शन के लिए एमपीईबी से एस्टीमेट तैयार कर कार्यवाही की जाए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि मनरेगा , स्वच्छ भारत मिशन के सहायक यंत्रियों के मध्यम से नल जल योजनाओ की मॉनिटरिंग की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और ठेकदारों को परस्पर समन्वय से कार्य में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। विद्युत भुगतान से सम्बंधित मुद्दो में विभागीय निर्देशानुसार कार्यवाही की जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एसएस रावत, कार्यपालन यंत्री पीएचई वर्षा शिवपुरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

